Breaking News

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज : पारंपरिक खेल-कूद, नृत्य और गीत-संगीत के रंगारंग आयोजन से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

  • राजनांदगांव जिले के आलीवारा में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ
  • कत्थक, मणिपुर, भारतनाट्यम, ओडिसी, कुचीपुडी नृत्य की मोहक प्रस्तुति ने समा बांधा
  • सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंग, सुगम हारमोनियम, गिटार के सुमधुर वादन ने श्रोताओं को किया मुग्ध
  • कबड्डी एवं खो-खो में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
  • फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, चाल जैसे छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेलों का आयोजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम आलीवारा में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व अन्य अतिथि उपस्थित थे।

इस मौके पर दलेश्वर साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से एक नया परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अंचलों में युवाओं को जोड़ते हुए युवा उत्सव का आयोजन किया गया। विकासखंड स्तर पर खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं और आज जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित है। यहां के प्रतिभागी संभाग और राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से आज युवाओं के लिए एक बड़ा मंच मिला है। इससे युवा पीढ़ी को एक नई दिशा मिलेगी।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राज्य में युवा उत्सव कार्यक्रम में खेलकूद की गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा के विकास का अवसर मिलेगा।

युवा महोत्सव में खेलकूद और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य कत्थक, मणिपुर, भारतनाट्यम, ओडिसी, कुचीपुडी नृत्य की मोहक प्रस्तुति ने समा बांधा। वक्तव्य कला, शास्त्रीय गायन, हिन्दुस्तानी शैली, शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, शास्त्रीय वादन सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृंदगंभ वादन, सुगम वादन हारमोनियम वादन, गिटार वादन भारतीय या पाश्चात्य संगीत के सुमधुर वादन ने श्रोताओं को मुग्ध किया। महोत्सव के दौरान फूड फेस्टिवल आकर्षण का केन्द्र रहा। यहां ठेठरी, खुरमी, गुलगुला, अइरसा, फरा, बड़ा, चकोली स्वादिष्ट व्यंजन का सभी ने स्वाद लिया।

कार्यक्रम में फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, चाल, पारम्परिक, चित्रकला, वाद-विवाद, क्विज, निबंध, कबड्डी (बालक-बालिका) खो-खो (बालक-बालिका) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयश्री साहू, एबीस के डायरेक्टर अंजुम अलवी, राजनांदगांव के एसडीएम अरूण वर्मा, डोंगरगढ़ एसडीएम गिरीश रामटेके, जनपद डोंगरगढ़ सीईओ लक्ष्मण कचलाम, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए एक्का, जिला क्रीडा अधिकारी उषा चटर्जी, बीईओ फतेराम कोसरिया, विकासखंड क्रीडा अधिकारी रणविजय सिंह, देवेन्द्र अंबादे, आलीवारा सरपंच  गायत्री धुर्वे, राजेन्द्र यादव सहित विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी, खिलाड़ी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!