
- जिले में तेजी से चल रहा धान खरीदी और उठाव का कार्य
- राइस मिलर्स द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से डेढ़ लाख क्विंटल धान का उठाव : परिवहनकर्ताओं ने 35 हजार क्विंटल धान का उठाव किया
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / जिले में धान खरीदी और उठाव का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राइस मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध कराने के बाद धान का उठाव तेज कर दिया है। कलेक्टर और उनकी टीम लगातार धान खरीदी केन्द्रों की मानिटरिंग कर रही है। अब तक राइस मिलर्स द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से डेढ़ लाख क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। परिवहनकर्ताओं द्वारा 35 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। जिले में अब तक 19 लाख 62 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
जिले में ज्यादातर लघु व सीमांत किसानों से धान की खरीदी की गई है। पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध है। प्लास्टिक बारदाने में भी धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ने सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान का परिवहन रोकने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कोचिये और बिचौलिये अवैध धान खपाने के लिए सक्रिय रहते है। उन पर निगरानी करने के साथ ही सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदेश में अब तक 19 लाख 24 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी
एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 13 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 5 लाख 53 हजार 612 किसानों से 19 लाख 24 हजार 794 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। धान खरीदी के 13 वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 1,96,234 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 1,47,656 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 1,44,217 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal