Breaking News

नगरीय निकाय चुनाव में प्रेक्षकों की ज़िम्मेदारी में आंशिक फेरबदल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की जिम्मेदारी में आंशिक फेरबदल किया गया है। पी दयानंद  को नगर पालिक निगम भिलाई का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। भिलाई के प्रेक्षक इमिल लकड़ा अब रिजर्व प्रेक्षक होंगे। नीलकंठ टेकाम को बेमेतरा जिले का प्रेक्षक बनाया गया है, जो नगर पंचायत मारो, नगर पंचायत थान खम्हरिया के वार्ड 11 और नगर पालिका परिषद बेमेतरा के वार्ड 5 और 11 और नरेन्द्र कुमार दुग्गा मिशन संचालक समग्र शिक्षा को नगर पालिका परिषद जामुल का प्रेक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार  अवनीश शरण अब केवल नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के प्रेक्षक की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!