Breaking News

बिरेझर के धान खरीदी केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री : किसान बोले, वर्मी कम्पोस्ट से फसल की पैदावार बढ़ी : धान खरीदी व्यवस्था सुधरने से नहीं हुई परेशानी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग /धान खरीदी केंद्र बिरेझर में धान बेचने आए किसान उस समय भौंचक रह गए, जब उनके बीच अचानक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला आकर रूका। मुख्यमंत्री सीधे धान बेचने आए किसानों से मिलने पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की व्यवस्था और इस साल की धान फसल के बारे में किसानों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि इस साल वर्मी कंपोस्ट खेतों में डालने से काफी अच्छी फसल की पैदावार हुई।

बिरेझर के किसान ईश्वर लाल धनगर ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट लेने से बहुत लाभ हुआ। फसल की चमक भी बनी रही और पिछले साल की तुलना में ज्यादा धान हुआ। खर्रा के किसान बंटी वैष्णव ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था बहुत अच्छी है। खरीदी के बाद पैसा खाते में आ  रहा है। सिस्टम बहुत अच्छा हो गया है। अब पैसे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। छोटे लाल साहू ने बताया कि पहले खरीदी केंद्रों की संख्या कम थी, अब खरीदी केंद्रों की संख्या ज्यादा होने से किसानों को बेहतर सुविधा मिल रही है।

किसानों ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था बहुत अच्छी है। पहले काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। शासन द्वारा छोटे किसानों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। इससे उन्हें काफी सुविधा हुई है। मुख्यमंत्री के आने से किसान बेहद उत्साहित थे। इस दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी उपस्थित थे।

Check Also

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!