
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभागों को हथकरघा सहकारी संघ और खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्री की खरीदी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हथकरघा संघ व खादी बोर्ड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने कहा है कि उन्हीं सामग्रियों की आपूर्ति विभागों को करें, जो केवल राज्य के बुनकरों द्वारा निर्मित हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके निर्देश के बाद भी कुछ शासकीय विभागों द्वारा हथकरघा सहकारी संघ और खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियों की खरीदी नहीं की जा रही है। इसे गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। साफ कहा है कि उनके निर्देशों का उल्लंघन होने पर संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से दोषी होंगे।
छत्तीसगढ़ के बुनकरों के संरक्षण और उन्हें सतत रूप से आजीविका के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में ही निर्देश जारी किये जा चुके है कि शासकीय विभाग आवश्यकतानुसार हथकरघा सहकारी संघ और खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियों का क्रय अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके बावजूद अभी भी शिकायतें मिल रही है कुछ विभागों द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। सीएम ने पुनः कड़ी चेतावनी दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal