Breaking News

हॉस्पिटल सेक्टर के 724 परिवारों को वहीं मिले पीएम आवास योजना का लाभ : देवेंद्र यादव

  • बीएसपी के लगातार नोटिस जारी करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित
  • विधायक ने कलेक्टर से मिलकर रखी प्रभावित परिवारों की मांग

THE CG NEWS

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसपी क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर में रहने वाले परिवारों की समस्याओं को लेकर दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने हॉस्पिटल सेक्टर के रहवासियों को बीएसपी द्वारा लगातार जारी किए जा रहे नोटिस और उनकी परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराया। देवेंद्र ने प्रभावित 724 परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ हॉस्पिटल सेक्टर में ही उपलब्ध कराने की मांग की।

विधायक देवेंद्र ने कहा कि हॉस्पिटल सेक्टर में रहने वाले परिवार बीएसपी की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जाने के कारण परेशान हैैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में यहां रहने वाले परिवारों के भविष्य और उनके आवास के अधिकार को लेकर गंभीरता से पहल किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल सेक्टर में रहने वाले 724 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कहीं दूसरी जगह नहीं, बल्कि हॉस्पिटल सेक्टर में ही मिलना चाहिए। सेक्टर-9 अस्पताल से इस क्षेत्र का सीधा जुड़ाव है। यहां रहने वाले अधिकांश लोग सेक्टर-9 अस्पताल से संबंधित कामकाज से जुड़े हुए हैं। इन परिवारों के लिए इसी क्षेत्र में आवास की व्यवस्था होना जरूरी है।

विधायक ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि शासन-प्रशासन जनता की परेशानी को समझते हुए इस मामले में सहयोग करेगा और प्रभावित परिवारों के हित में सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि प्रभावित परिवारों को उनका हक और राहत नहीं मिलने पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। लोगों के अधिकारों के लिए न्यायिक प्रक्रिया से लेकर जमीनी संघर्ष और जरूरत पड़ने पर आंदोलन तक किया जाएगा। इन परिवारों के हितों की रक्षा के लिए हम किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हटेंगे।

Check Also

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ : दिल्ली पहुंचे महंत, ताम्रध्वज, वोरा सहित कई वरिष्ठ नेता

THE CG NEWS नई दिल्ली। वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहे राहुल गांधी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!