Breaking News

धर्मसंसद में महात्मा गांधी का अपमान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना : चूहों के बिल में ….

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजधानी रायपुर में हुई धर्म संसद में खुलेआम महात्मा गांधी पर अभद्र और अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में लगातार साम्प्रदायिकता और धर्मांतरण का मुद्दा उठाने का प्रयास कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों से भाजपा को समझ जाना चाहिए कि साम्प्रदायिकता और धर्मांतरण के मुद्दे पर जहर नहीं घोल सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। यहां तक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और सांसद विजय बघेल अपना वार्ड और अपना गांव भी नहीं बचा पाए।

सीएम ने कहा कि अभी तक बीजेपी नेताओं की ओर से कोई बयान क्यों नहीं आया? बीजेपी क्यों मौन है? यह धरती शांति-प्रेम-भाईचारे की है, गुरु घासीदास की धरती है। यहां उत्तेजक बातें, अहिंसात्मक बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रपिता के बारे में इस तरह की बातें कहा जाना निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रशासन की ओर से सख्त कदम  उठाए जाएंगे। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई होगी।

सीएम ने कहा कि समाज में जहर घोलने की कोशिश करेंगे तो सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि महात्मा गांधी पर अपशब्द को लेकर कालीचरण महाराज पर एफआईआर दर्ज हो गई है। राजधानी के रावणभाठा मैदान में आयोजित धर्म संसद में खुलेआम महात्मा गांधी पर अभद्र और अमर्यादित बोल से बवाल मचा हुआ है। महाराष्ट्र के अकोला से आए संत कालीचरण ने मंच से धर्म विशेष के लोगों को टारगेट करते हुए देश के विभाजन के लिए महात्मा गांधी को कोसा था। अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ ही उनकी हत्या करने वाले गोडसे का महिमामंडन किया गया।

इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने एक अन्य ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ” चूहों के बिल में अगर पानी डालो तो एक साथ छटपटा कर बाहर भागते हैं, अफरा तफरी मच जाती है. राहुल गांधी जी ने देश के सामने ‘हिन्दू’ और ‘हिंदुत्ववादी’ का जबसे अंतर स्पष्ट किया है, हिंदुत्ववादियों की टोली में अफरा-तफरी मच गई है। इन पाखंडियों की वर्षों की नफरत की दुकान बंद हो रही है”

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!