
- चिटफंड कंपनी के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई
- शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की घोटिया स्थित भूमि की नीलामी हुई
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजनांदगांव जिले में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और निवेशकों की राशि उन्हें वापस लौटाई जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में चिटफंड कंपनियों पर निरंतर अभियान चलाकर संपत्तियों के कुर्की और नीलामी की कार्यवाही की जा रही है। आज डोंगरगढ़ विकासखंड में शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की घोटिया स्थित भूमि खसरा नंबर 344/1, 344/2 रकबा 5 एकड़, 4.72 एकड़ की नीलामी प्रक्रिया हुई। बेस प्राइस 5 लाख 79 हजार 055 रुपए था, जिसके लिए अंतिम बोली 28 लाख 10 हजार रुपए में समाप्त हुई। कुल 23 लोगों ने बोली लगाई।
जिले में अब तक 16 हजार 942 निवेशकों को कुल 11 करोड़ 22 लाख 46 हजार 293 रुपए की राशि लौटाई जा चुकी है। याल्स्कों रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड के 16 हजार 796 निवेशकों की 9 करोड़ 78 लाख 80 हजार 232 रुपए की राशि वापस की गई। वर्तमान में मटिया स्थित कुछ संपत्तियों की नीलामी से लगभग 34 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। ग्राम मटिया, साल्हे और हरडुवा के शेष संपत्तियों की नीलामी की कार्यवाही जारी है। एव्हीएम रियल स्टेट एण्ड एलाईड लिमिटेड के 46 निवेशकों को 46 लाख 23 हजार 630 रुपए की राशि लौटाई गई।
सेबी के आदेशानुसार कंपनी के कुल 46 निवेशक थे। सभी निवेशकों को शत प्रतिशत राशि लौटाई जा चुकी है। अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग एण्ड डेयरीज केयर कंपनी लिमिटेड के 100 निवेशकों को 97 लाख 42 हजार 431 रुपए लौटए गए। वर्ममान में 386 निवेशकों को भुगतान हेतु 63 लाख रुपए के बैंक ड्राफ्ट तैयार कराये जा रहे हैं। जल्द ही निवेशकों को वितरण किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal