Breaking News

निगम कार्यालय से शुरू करें स्वच्छता की मुहिम : वोरा

  • विधायक, महापौर ने निगम परिसर का किया निरीक्षण 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सर्वेक्षण टीम के आने से पहले निगम क्षेत्र को साफ सुथरा और स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम परिसर का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कबाड़ और गंदगी देखकर अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

विधायक वोरा ने कहा कि स्वच्छता की शुरूवात अपने घर से की जानी चाहिए। इसी तरह स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी करने से पहले नगर निगम परिसर को साफ सुथरा और सुंदर बनाया जाना चाहिए। नागरिक सुविधाओं के लिए हेल्प डेस्क से लेकर आम जनता से जुड़े हर कार्यालय का वातावरण साफ सुथरा और सुंदर होना चाहिए। निगम के भवनों की एकरूपता और सौंदर्यीकरण के लिए पोताई का कार्य तत्काल कराया जाए। ग्रीष्म ऋतु के आगमन को देखते हुए परिसर में लोगों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

वोरा ने कहा कि महासफाई अभियान की शुरूआत निगम कार्यालय से ही करें। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों को कबाड़ की नीलामी करने और दोबारा उपयोग में आ सकने वाले सामान का यथोचित उपयोग करने के निर्देश दिए। मुख्य द्वार पर खाली पड़े गमलों को देख विधायक वोरा ने तत्काल पाम के पौधे मंगा कर परिसर में वृक्षारोपण करते हुए जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान पार्षद सतीश बघेल, नंदू महोबिया, अंशुल पांडेय, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, नेमीचंद जैन, एस डी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान उपस्थित थे।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!