द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दुर्ग जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुईं।

उन्होंने नवदम्पत्ति को आशीष देकर उनके खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी उपस्थित थे।