Breaking News

सोशल मीडिया में दही बड़े में मक्खी मिलने की शिकायत वायरल : खाद्य एवं औषधि विभाग ने सैंपल लिया

  • संबंधित फर्म से दही बड़ा, दही और सेव का लिया सैंपल
  • साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने सख्त हिदायत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

महासमुंद के कांग्रेस भवन चौक स्थित सुंदर चाप सेंटर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आज दही बड़ा, दही और सेव का सैंपल लिया गया। इन सैंपलों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया में बुधवार 9 फरवरी को शहर के सुंदर चाप सेंटर में दही बड़े में मक्खी मिलने की शिकायत वायरल होने के बाद की गई। सोशल मीडिया में वायरल शिकायत को महासमुंद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर ने गंभीरता से लिया। तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी एसडीएम भागवत जायसवाल के मार्गदर्शन में फर्म पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान सुंदर चाप सेंटर में ग्राहकों को दिए जाने वाले दही बड़े, दही और सेव का सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तीनों सैंपल को जांच के लिए रायपुर कालीबाड़ी स्थित राज्य प्रयोगशाला में भेज दिया है। सैंपल फेल होने पर संबंधित दुकानदार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर ने सुंदर चाप सेंटर के संचालक को दुकान में साफ सफाई रखने और ग्राहकों को स्वच्छ और हेल्दी नाश्ता देने की सख्त हिदायत दी है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई भी मौजूद रहे।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!