Breaking News

उतई में पीडब्लूडी मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी : सड़क निर्माण में प्रभावितों को मुआवजा न मिलने पर धरने पर बैठे नागरिक

  • लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के रवैए से जनता में रोष
  • मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में अलग अलग नियम की बात कर जताया विरोध

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उतई / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों में प्रभावितों को मुआवजा न मिलने से प्रभावित लोगों में भारी रोष है। प्रभावित लोगों ने कई बार क्षेत्रीय विधायक व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू और जिला कलेक्टर के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। लगातार मांग के बावजूद अभी तक मुआवजा न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के नेताओं ने भी इस मामले में विरोध किया है। अंडा में आंदोलन के बाद दूसरे चरण में आज उतई के बाजार चौक में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया गया, जिसमे स्वाभिमान मंच के रामकुमार गुप्ता सहित स्थानीय नागरिक माधोलाल साहू, सतीश पारख, कमलेश गजपाल, ढालेश साहू, पूरनलाल साहू सहित उतई, खोपली, घुघसीडीह, मचांदूर, बोरीगारका के सैकड़ों आवासीय व कृषि क्षेत्र प्रभावित किसान सम्मिलित हुए।

लोगों ने मुआवजा मामले में लोक निर्माण विभागीय अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन विधानसभा में आबादी में प्रचलित व घांस और लगानी सभी प्रभावितों को मुआवजा दिया गया है। लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र के प्रभावितों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान नायब तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला व थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडे ने आंदोलनकारियों से चर्चा की। नागरिकों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बिना सीमांकन लोगों की जमीनों को लोक निर्माण की बताने और राजस्व रिकार्ड में भूमि सड़क के नाम पर दर्ज ना होने के  बावजूद अफसर गलत तरीके से कार्रवाई कर रहे हैं।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!