
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के आकाशगंगा मार्केट में सड़क पर सामान बढ़ाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। आकाशगंगा मार्केट के कुछ व्यापारियों द्वारा सड़क के सामने कई फीट तक सामान व स्टैण्डी होर्डिंग्स इत्यादि रखने की वजह से बाजार में आने वाले नागरिकों को आवागमन में परेशानी होने के साथ ही पार्किंग समस्या की लगातार शिकायतें आ रही थी। इसके अलावा सड़क किनारे ठेला लगाकर फल, फास्ट फूड आदि विक्रय करने वालों को ठेले को व्यवस्थित तरीके से लगाने कहा गया।

शहर के प्रमुख मार्केट में आवागमन की परेशानियों को देखते हुए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जोन 1 के मनीष गायकवाड़ ने राजस्व विभाग की टीम के साथ आकाशगंगा मार्केट का निरीक्षण किया और दुकान व सड़क के सामने कई फीट घेरकर तक सामान व स्टैण्डी होर्डिंग्स व टेबल-कुर्सी लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही की।
सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे और अनिल मेश्राम ने बताया कि सुपेला बाजार में मुख्य सड़क से लगे हुए कई व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने बोर्ड और स्टेण्डी होर्डिंग्स लगाने के कारण आवागमन में बाधा करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इस समस्या के कारण आए दिन बाजार के मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम होने लगता है, और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आज कार्यवाही करते हुए 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। सड़क किनारे ठेले में फल आदि विक्रय करने वालों को ठेला व्यवस्थित तरीके से लगाने की हिदायत दी गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal