द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, गृह, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और नगरीय प्रशासन विभाग के संबंधित जन समस्याओं के ऑनलाइन निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद टीम के समन्वयक होंगे। स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, गृह विभाग की विशेष सचिव  नेहा चम्पावत, राजस्व विभाग की संयुक्त सचिव हिना अनिमेश नेताम और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूडा  आशीष टिकरिहा टीम के सदस्य होंगे। यह टीम ऑनलाइन जन शिकायत के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की मानिटरिंग करेगी।