Breaking News

दुर्ग डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर मेन्स टीम का चयन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर दुर्ग डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संभावित मेन्स सीनियर टीम का चयन  कर लिया गया है। 12 फरवरी को सुबह को 10 बजे से 5 बजे तक रविशंकर स्टेडियम में ट्रायल्स के दौरान दुर्ग, भिलाई, रायपुर, दल्ली राजहरा, बालोद, बेमेतरा से कुल 54 खिलाडियों ने भाग लिया।

चयनकर्ता आशीष सूर्यवंशी, गुरमीत भोगल, इंदर कौर, ट्रेनर कोंडल राव और मेंटर्स सुशील मिश्र, राकेश साहू, अजय विलियम, कौशल वर्मा, युसूफ व संजीव श्रीवास्तव मौजूद थे। ट्रेनर कोंडल राव ने खिलाडियों का फिजिकल टेस्ट लिया जिसमें पुशप, वर्टिकल जम्प, 20-40 मीटर स्प्रिंट, प्रोन होल्ड दक्षता की परख की गई। खिलाड़ियों की बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी, विकेट कीपिंग की टेक्निक, स्ट्रोक, डिफेंस के प्रदर्शन को देखते हुए संभावित 33 खिलाड़ियों का चयन किया। टीम में बल्लेबाज़ – विजय यादव, आनंद राव, अरप्रित श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, कारन शर्मा, बिपुल बारीक़, आदित्य बारीक़, बंटू कुमार, राहुल पगारे, शिव कुमार पाण्डेय, आफताब हक, अभिषेक जैन, रजा साहिल, प्रशान्त,  कीपर – तरुण यादव, भानुप्रताप, गेंदबाज़ – रजा कुर्रे, लुभंश गौतम, हर्ष कुमार, आयुष साहू, आकाश सक्सेना, अनुराग यादव, दिव्यांश पाण्डेय, अभिजीत साहू, अनुपम जांगिड, मो. आरिफ, सौरभ सोलंकी, युग दीपांशु, आयुष शुक्ल, सुमीत अग्रवाल, जितेश वर्मा का चयन किया गया है।

ये खिलाड़ी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित खिलाडियों के लिए 25 दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव प्रमोद पारख, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सुरेश साहू, संदीप श्रीवास्तव ने सभी खिलाडियों को बधाई और  शुभकामनाएं दी है।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!