
- विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ शत प्रतिशत प्लेसमेंट देने वाली संस्था है आइएचएम
- रोजगार के अवसर प्रदान करने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो वर्ष पहले किया गया है स्थापित
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नॉलाजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन, रायपुर (आईएचएम रायपुर) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ शासन के सचिव पी. अन्बलगन और संस्था की प्राचार्य रेखा शुक्ला इस संस्थान के मुख्य प्राधिकारी हैं।
संस्थान में तीन वर्षीय कोर्स बी.एससी. इन हास्पिटेलिटी होटल एडमिनिस्ट्रेशन, 18 माह के कोर्स डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, 18 माह के कोर्स डिप्लोमा इन फुड एंड बेवरेज सर्विसेज औऱ् 18 माह के कोर्स डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम अर्हता 10+2 प्रणाली में सीनियर सेकेंडरी या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना है, जिसमें एक विषय अंग्रेजी का होना अनिवार्य है। आयु सीमा के लिए अर्हता अधिकतम 25 वर्ष की है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियो के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट की पात्रता होगी।
आईएचएम रायपुर के द्वारा शत-प्रतिशत प्लेसमेंट और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। आईएचएम रायपुर द्वारा छात्रों को देश के बड़े होटलों में प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाती है। यहां पर कम्पूयटर लैब, क्लास रूम, फ्रंट आफिस लैब, मॉक रूम, लाउण्ड्री लैब, हाउस कीपिंग लैब, माडर्न लाइब्रेरी की विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध है और सभी छात्रों के लिए शत-प्रतिशत छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है।
आईएचएम रायपुर में प्रवेश हेतु आवेदन 12 फरवरी 2022 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई 2022 है। प्रथम मेरिट सूची का प्रकाशन 18 जुलाई 2022 को होगा। पहले दौर की रिपोर्टिंग 19 से 25 जुलाई 2022 तक होगी और कक्षाएं 1 अगस्त 2022 से शुरू होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी https://nchmjee.nta.nic.in पर क्लिक करके ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं और आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal