Breaking News

नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने नगर निगम लगाए वार्ड स्तर पर शिविर : वोरा

  • सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के लिए लोगों को भटकना न पड़े
  • सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम के वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर लगाने कहा है। वोरा ने निगम अफसरों से कहा है कि वार्ड स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाना चाहिए। सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर वार्डों के नागरिक शिकायत कर रहे हैं। वार्ड स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर लगाकर नागरिकों की समस्या का समाधान वार्ड में ही किया जाना चाहिए। शिविर में अफसरों की टीम मौजूद रहकर वार्ड की समस्याओं की जानकारी लें और उनकी समस्याएं सुलझाने की दिशा में काम करें।

विधायक निवास में आज शीतला नगर वार्ड 52 बोरसी के दर्जनों नागरिकों ने वोरा से मुलाकात की। नागरिकों ने बताया कि शीतला नगर में सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की समस्या भी है। कुछ हिस्से में वाटर पाइपलाइन बिछाने का काम अभी तक नहीं किया जा सका है। नागरिकों ने कहा कि वार्ड की 5 गलियों का सड़क सीमेंटीकरण कराने की आवश्यकता है। कच्ची सड़क होने के कारण यहां 15 ट्रक मुरुम डालने से आवागमन में आसानी होगी।

वोरा ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि निगम के कई वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बोरसी वार्ड में भी विकास कार्य कराए गए हैं। शीतला नगर में नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिये जाएंगे। इस दौरान शीतला नगर वार्ड 52 के नागरिक विश्राम साहू, कृष्णा देशमुख, योगेश्वर चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, कांग्रेस नेता पप्पू श्रीवास्तव सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : टीम सलेक्शन ट्रायल 28-29 सितम्बर को

सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!