Breaking News

सुकन्या समृद्धि योजना : 10 वर्ष तक की बालिकाओं का आंगनबाड़ी में खुल रहा है खाता

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर दुर्ग जिले में सुकन्या समृद्धि के तहत पात्र 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता खोलने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 8 फरवरी से 8 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर समस्त पात्र बालिकाओं का आंगनबाड़ी के माध्यम से निकट के डाकघरों में खाता खोला जा रहा है।

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का खाता 250 रूपये से खोला जा सकता है। इस जमा खाते पर योजना के तहत एक निश्चित ब्याज दिया जाता है। यह खाता 21 वर्ष में परिपक्व होगा। यह खाता बालिका के विवाह के समय बंद भी किया जा सकता है और बालिका की उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि में से आवश्यकतानुसार आधी राशि निकाली भी जा सकती है। इस खाते में जमा राशि और प्राप्त ब्याज आयकर से पूर्णतः मुक्त रहता है।

खाता खुलवाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पोस्ट ऑफिस से समन्वय कर खाता खुलवाया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु लक्ष्य का निर्धारण करते हुए अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं का खाता खोलने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग एवं निकटतम के आंगनबाड़ी केन्द्र से संपर्क कर सकते है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!