Breaking News

20 एकड़ भूमि से हटा अतिक्रमण : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / चारागाह व तालाब के रूप में चिन्हित ग्राम पंचायत रूहा के आश्रित ग्राम सुखरीखुर्द में स्थित भूमि है पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज की गई। धमधा निवासी अंकित दानी द्वारा भूमि का स्वरूप बिगाड़कर पिछले कई साल से अवैध रूप से कृषि कार्य किया जा रहा था। इससे पूर्व भी अंकित दानी के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी, जिसमें उसके द्वारा विवाद पैदा किया गया।

आज ग्राम पंचायत ने विधिवत प्रस्ताव पारित किया। एसडीएम (राजस्व) धमधा बृजेश क्षत्रिय के मार्गदर्शन में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस बल , सरपंच व ग्रामीण जनों की उपस्थिति में  लगभग 20 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

Check Also

बीएसपी अफसरों और चैंबर पदाधिकारियों की बैठक में टाउनशिप को संवारने और समस्याओं का समाधान करने कई मुद्दों पर सहमति

THE CG NEWS भिलाई। स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बीएसपी के नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!