Breaking News

9 मार्च को सुबह चार वार्डों में पानी सप्लाई पर असर : अन्य वार्डों में देर से खुलेंगे नल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ फिल्टर प्लांट परिसर में ओवरहेड टैंक को भरने वाली लाइन का वाल्व ( 400 एम.एम.) अचानक खराब होने के कारण कल सुबह चार वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस टंकी से वार्ड 23, वार्ड 24, वार्ड 47 और वार्ड 48 में पानी सप्लाई होती है।

मेंटेनेंस कार्य के तहत पूरे फिल्टर प्लांट को लगभग 3 घंटे बंद कर खराब वाल्व को सुधारा जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के कारण चारों वार्डों में सुबह की पाली में पानी सप्लाई नहीं होगी। 9 मार्च को शहर के शेष हिस्से में लगभग 2 घंटे देर से पानी सप्लाई की जाएगी। 9 मार्च बुधवार को शाम की पाली में नियमित रूप से पानी सप्लाई की जाएगी।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!