Breaking News

पंजाब में आप और यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत : गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में भी भाजपा की जीत : कांग्रेस को मिली हर राज्य में हताशा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के लिए 10 मार्च का दिन कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। करीब 36 साल बाद सत्तारूढ़ दल सत्ता में वापसी करेगा। इससे पहले कांग्रेस ही लगातार चुनावों में दोबारा सत्ता में लौट चुकी है। इस बार भी अटकलें लगाई जा रही थी कि योगी सरकार रिपीट नहीं होगी बल्कि समाजवादी पार्टी सत्ता संभालेगी। लेकिन आज घोषित किये गए नतीजों से साफ हो गया कि यूपी की जनता ने योगी आदित्यनाथ की सरकार के काम पर मुहर लगाई है।

विधानसभा की 403 सीटों के लिए आए रुझानों से अगली सरकार की तस्वीर साफ हो चुकी है। जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने का मौका दिया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सूबे की कमान संभालेंगे। रुझानों के मुताबिक भाजपा करीब 260 सीटों पर निर्णायक बढ़त बना चुकी है। यह खबर लिखे जाने तक ज्यादातर सीटों पर पांच चरणों की मतगणना पूरा हो चुकी है। पार्टी को मिली जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम पांच बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

पंजाब में आप पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ चुकी है। यहां 90 से ज्यादा सीटों पर आप के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस को जीत की काफी उम्मीदें थी लेकिन यहां भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है। यही हाल मणिपुर का है। यूपी में बुरी तरह हार का सामना करने वाली कांग्रेस पार्टी को पंजाब में भी सत्ता से हाथ धोना पड़ा है। इलेक्शन 2022 में कांग्रेस को पराजय की हताशा के सिवाय कुछ नहीं मिला है।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!