Breaking News

वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी

  • होली के रंग में डूबे वोरा : सुबह से खेलते रहे रंग-गुलाल 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज जमकर होली खेली। वोरा निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में वोरा रंगो से सरोबार हो गए। काला चश्मा लगाए वोरा शहर में कई स्थानों पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को होली की बधाई देते रहे। वोरा दोपहर में भिलाई 3 स्थित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान हास परिहास का दौर भी चलता रहा। 

इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!