द सीजी न्यूज डॉट कॉम
बीजिंग / चीन में कोरोना एक बार फिर भयानक रूप लेने लगा है। चीन में करीब 9 करोड़ लोगों को अपने घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा है। एक हफ्ते पहले तेजी से कोरोना बढ़ने पर करीब 3 करोड़ लोगों के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया था। अब कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बड़ी खबर ये है कि करीब एक साल से यहां कोरोना से कोई मौत नहीं हुई थी लेकिन अचानक दो लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है।
हालत ये है कि चीन में आधे से ज्यादा प्रांत कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रोन वेरिएंट की चपेट में आ गए हैं। इसके कारण करीब 9 करोड़ लोगों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। 2020 में वुहान महामारी के बाद इसे सबसे बड़ा संक्रमण बताया जा रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर चीन में इसी तरह से कोरोना बढ़ता रहा तो यह पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगा।
चीन में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमण के काफी मामले हैं। कोरोना संक्रमण से हुई दोनों मौतें उत्तर पूर्वी जिलिन प्रांत में हुईं, जिसके बाद चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,638 हो गई है। चीन में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2,157 नए मामले सामने आए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
