Breaking News

सीएम हाउस के सामने मचा बवाल : सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी : पुलिस ने सभी को खदेड़ा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजधानी रायपुर में व्यवस्थापन की मांग कर रहे प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी आज एकाएक आक्रामक हो गए। प्रदर्शनकारी सीएम हाउस की ओर जाने वाले मार्ग के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। पुलि जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी घुसते चले गए।  पुलिस को उन्हें रोकने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। पुलिस ने सभी को खदेड़कर बाहर किया। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

नया रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित सरीखेड़ी के लगभग 150 परिवार व्यवस्थापन किये बिना हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्‍हें प्रशासन की ओर से 17 मार्च को यह इलाका खाली करने का नोटिस दिया गया और 21 मार्च को बुलडोजर चलाने बात कही गई। व्यवस्थापन के बाद ही हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी सीएम हाउस के लिए रवाना हुए।

सभी प्रदर्शनकारी नेहरू उद्यान से सीएम हाउस की ओर जाने वाले गेट पर खड़े थे। इस दौरान गेट के पास कुछ पुलिस जवान ही मौजूद थे।  एकाएक लोगों ने धक्का देकर गेट को पार किया और भीतर की ओर घुस गए। तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल को वहां बुलाया गया। तब तक लोग सीएम हॉउस के एकदम करीब पहुँच चुके थे। पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठियां भी भांजी। काफी मुश्किल से उन्हें रोका गया। भीड़ का नेतृत्व कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!