- परिसर में 60 लाख रुपये की लागत से बना है वर्टिकल गार्डन भी
- 59.16 लाख रुपये की लागत से उद्यान भी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में बैडमिंटन कोर्ट भवन का लोकार्पण किया। यहां दो कोर्ट और चेंजिंग रूम की सुविधा है। यहां लैंडस्कैपिंग की गई है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरों में नागरिक सुविधाओं के साथ ही खेल की अधोसंरचना विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। दुर्ग जिले सहित राज्य में लगातार बेहतर खेल अधोसंरचना तैयार की जा रही है। इससे छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में काफी मजबूत होकर उभरेगा। इस मौके पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सीएम व गिरीश देवांगन और कलेक्टर – एसपी के बीच मेंस डबल
कुम्हारी में मेंस डबल बैडमिंटन का शानदार नजारा देखने मिला। एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन थे तो दूसरी ओर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी बद्री नारायण मीणा थे। बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन खेल में भी जौहर दिखाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
