Breaking News

वर्षों से काबिज लोगों को हटाने की कार्रवाई नहीं होगी : पट्‌टे का नवीनीकरण भी किया जाएगा : वोरा

  • वोरा ने किया वार्ड 2 और वार्ड 56 का दौरा : एसडीएम को दिये निर्देश 
  • भाजपा नेता आम जनता के बीच भ्रम फैला रहे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज स्थानीय नागरिकों के आग्रह पर सुबह वार्ड नंबर 2 के मिलपारा एरिया और बघेरा वार्ड क्रमांक 56 के इंदिरा नगर का दौरा किया। यहां समस्याएं सुनने के बाद वोरा ने वार्ड के नागरिकों को आश्वस्त किया कि जो जहां है, वहीं रहेगा। पट्‌टे का नवीनीकरण किया जाएगा। तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर किसी को भी नहीं हटाया जाएगा। पिछले चालीस साल से जो नागरिक जिस जगह पर रहते आए हैं, वे वहीं पर रहेंगे। वोरा ने एसडीएम विनय पोयाम से कहा है कि इन वार्डों के नागरिकों को हटाने से संबंधित नोटिस न भेजें।

इससे पहले वोरा को स्थानीय नागरिकों ने समस्या बताते हुए कहा कि पिछले 40 साल से तालाब के आसपास वे कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें हटाने की नोटिस भेजी जा रही है। वोरा ने नागरिकों से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं। विशेष रूप से गरीबों के हित में भूपेश सरकार ने अनेक निर्णय लिये हैं। भूपेश सरकार की मंशा के अनुरूप मिलपारा और बघेरा एरिया में वर्षों से काबिज लोगों के पट्‌टे का नवीनीकरण किया जाएगा।

वोरा ने कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस संबंध में चर्चा भी करेंगे। इससे पहले सुबह साढ़े 8 बजे वार्ड में पहुंचते ही वोरा से मिलने बड़ी तादाद में स्थानीय नागरिक पहुंचे। इस मौके पर एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, रमेश श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, भूपेंद्र यादव, संजय साहू, विष्णु निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे। वोरा के वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने वोरा का स्वागत तिलक लगाकर किया। वोरा ने सभी नागरिकों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

भ्रम न फैलाएं भाजपा नेता 

वोरा ने कहा कि भाजपा नेता पट्‌टा नवीनीकरण न होने का भ्रम फैला रहे है। वार्ड में लोगों के बीच यह झूठ कहा जा रहा है कि पट्‌टेदारों को यहां से हटा दिया जाएगा। वोरा ने कहा कि शहर में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों के कारण भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा नेता बौखला गए हौं और आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। किसी को भी हटाने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। एसडीएम से पट्‌टा नवीनीकरण करने कहा गया है।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!