Breaking News

आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण : एक माह बाद भी काम शुरू न होने पर वर्क ऑर्डर निरस्त : ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने नोटिस जारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज निगम अधिकारियों के साथ शहर के कई वार्डों में विकास व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।  वार्ड 13 में अमृत मिशन गार्डन के पीछे प्रस्तावित सड़क, गोवर्धन चौक में मंच निर्माण कार्य, राज्यसभा सांसद स्व. मोतीलाल वोरा की निधि से स्वीकृत 10 लाख की लागत से बन रहे पटवा भवन निर्माण, वार्ड 5 शीतला मंदिर के पीछे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कहा कि गुणवत्ता में सुधार लाते हुए समय सीमा में कार्य को पूरा करें। टप्पा तालाब के बाजू सड़क सीमेंटीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया।

भ्रमण के दौरान आयुक्त ने कहा कि अधोसंरचना मद से वर्कऑर्डर जारी होने के एक माह बाद भी ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। आयुक्त ने वर्कआर्डर निरस्त करने और ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य मे खामियां मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आर.के.पांडेय, आर.के.पालिया, श्वेता महलवार मौजूद थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!