Breaking News

विश्व क्षय दिवस : वोरा ने जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया : कॉलेज स्टूडेंट्स ने बांटे पाम्पलेट

  • टीबी बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने दी गई जानकारी : रैली में दो सौ से ज्यादा लोग शामिल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 22 मार्च को सुबह 8 बजे जिला क्षय नियंत्रण केंद्र, टी.बी. अस्पताल दुर्ग से लगभग 200 प्रतिभागियों के साथ रैली का आयोजन किया गया। रैली में एम.जे. कॉलेज, स्वारूपानंद कॉलेज समस्त टी.बी. विभाग का स्टॉफ उपस्थित थे। रैली को विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. जे.पी. मेश्राम और जिला क्षय अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली कचहरी चौक, इंदिरा मार्केट, पचरीपारा, बस स्टैण्ड से होते हुए जिला चिकित्सालय प्रांगण में समाप्त हुई। रैली में नारों व पाम्पलेट के माध्यम से लोगों में जनजागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

टी.बी. सेल्फी जोन

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टी.बी. जनजागरूकता सेल्फी जोन का आयोजन किया जा रहा है। टी.बी. बीमारी के प्रति जागरूकता के संकल्प में भागीदारी लाने के लिए कहा गया।

Check Also

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों से मिले

राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!