द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पीडब्लूडी (ब्रिज) अफसरों से सवाल किया है कि आखिर वे किस घटना या दुर्धटना का इंतजार कर रहे हैं? वोरा ने यह सवाल राजीव गांधी सेतु के जीर्ण-शीर्ण होने के बावजूद रिपेयरिंग वर्क न होने पर किया। वोरा ने आगे कहा कि पिछले दिनों चार युवकों की मौत होने के बावजूद पीडब्लूडी ( ब्रिज ) विभाग के अफसरों ने अभी तक टूटे हिस्से की मरम्मत तक नहीं की है। विभागीय अफसरों को क्या किसी और दुर्घटना का इंतजार है?
वोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजीव गांधी सेतु की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। हजारों लोगों की आवाजाही दिन भर होती है। इसके बावजूद सेतु की मरम्मत का काम नहीं किया जा रहा है। यह विभाग की घोर लापरवाही है। वोरा ने कहा कि राजीव गांधी सेतु की मरम्मत का काम अविलंब शुरू किया जाना चाहिए। इसमें और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने इसी सिलसिले में आगे कहा कि रायपुर नाका अंडरब्रिज और धमधानाका अंडरब्रिज के निर्माण में काफी लेटलतीफी हो चुकी है। इन दोनों अंडरब्रिजों का निर्माण कार्य भी तत्काल पूरा किया जाए। ताकि राजीव गांधी सेतु से ट्रैफिक का लोड कम हो सके और लोगों को सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
