Breaking News

ओबीसी सर्वे में ढिलाई पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई : लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड करने की चेतावनी दी

  • गांव से आकर किराये में रह रहे ओबीसी वर्ग के लोग भी आधार नम्बर और मोबाइल नंबर के आधार पर सर्वे में नाम जुड़वा सकते हैं
  • सर्वे की अंतिम तिथि 31 मार्च
  • राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कमिश्नर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ दुर्ग शहर में अन्य पिछडे वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की गणना के लिए किये जा रहे सर्वे कार्य की धीमी गति पर नगर निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने नाराजगी जताई है। कमिश्नर आज खुद ओबीसी सर्वे के सत्यापन कार्य की निगरानी करने कई घरों में पहुँचे और सर्वे कार्य की जानकारी ली। वार्डों के सभी सुपरवाइजरों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि 30 मार्च तक संबंधित वार्ड के एक भी व्यक्ति का नाम सर्वे से छूटने पर सुपरवाइजरों को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

सर्वे के नोडल अधिकारी प्रकाश थवानी के साथ वार्ड क 11 और 12 में भौतिक रूप से सुपरवाइजरों के साथ लगातार 3 घंटे सत्यापन कार्य का वेरीफिकेशन किया गया। सर्वे की अंतिम तिथि 31 मार्च है। कमिश्नर हरेश मंडावी ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव से आकर किराए में रहने वाले ओबीसी वर्ग के लोग भी आधार नम्बर और मोबाइल नंबर के आधार पर सर्वे में नाम जुड़वा सकते हैं। यदि वे पहले से पंजीकृत है तो मोबाइल एप में इसकी जानकारी आ जाएगी। सर्वे में किसी भी हितग्राही का नाम छूटने पर सहायक राजस्व निरीक्षक योगेश सूरे (मोबाइल नंबर 9644089533) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा निगम आयुक्त कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0788-2322148 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!