Breaking News

रंगोत्सव मनाने वोरा निवास में उमड़ा महिलाओं का हुजूम : उत्साह से खेली फूलों की होली, खूब मचाई धूम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के निवास पर आज फूलों की होली खेली गई। शहर की महिला संगठनों के सदस्यों के साथ महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वोरा निवास में जमकर होली खेली।

फाग गीत गाते हुए एक-दूसरे पर फूलों की पंखुडियों की बौछार की गई। शहर के लगभग सभी वार्डों से आई महिलाओं ने विधायक अरुण वोरा और उनकी धर्मपत्नी मंजू वोरा को होली की बधाई दी।

वोरा ने आयोजन में शामिल सभी बहनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शहर की माताओं और बहनों का आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। जिस तरह से आज सभी वर्गों और धर्मों की महिलाओं ने उत्साह के साथ फूलों की होली का आयोजन किया है, यह अपने आप में दुर्ग की संस्कृति और परंपरा का शानदार उदाहरण है। होली के त्यौहार का अपना एक महत्व है।

वोरा ने कहा कि एकता, भाई चारे का संदेश देने के साथ ही यह त्यौहार हमें भक्त प्रह्लाद के माध्यम से ईश्वर पर विश्वास और अटूट आस्था बनाए रखने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताते हुए शहरवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!