Breaking News

17 अवैध कब्जे ढहाए गए : निगम की टीम ने सड़क-नाली को कब्जा मुक्त किया

  • नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : दुर्ग औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हटाए गए अतिक्रमण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ शांति नगर वार्ड 17 में सड़क और नाली पर अतिक्रमण करने वाले 17 पक्के मकान व दुकान को निगम प्रशासन की टीम ने तोड़ दिया। अवैध कब्जे के कारण पानी निकासी में बाधा आ रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। स्थल को कब्जा मुक्त किया गया।

शांति नगर में आज कार्रवाई से पहले कब्जेधारियों को नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद कब्जा न हटाने पर भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी के साथ सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, नायब तहसीलदार सत्येन्द्र शुक्ला, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, भवन निरीक्षक विनोद मांझी और मोहन नगर थाने के पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई।

अफसरों ने बताया कि अवैध कब्जा करने वाले केदार साहू, कमलेश साहू, तमान साहू, संतोष साहू, बेनीराम निर्मलकर, नारायण साहू, पूनाराम साहू, नंदलाल निर्मलकर, अंजनी देवांगन, निरंजन साहू, चंदू निर्मलकर, श्याम सिंह, कमलेश जैन व अन्य को नोटिस जारी की गई थी। कब्जे न हटाने पर जेसीबी से मकान तोड़ दिये गए।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!