Breaking News

महंगाई बढ़ाकर मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ किया बड़ा धोखा : अलताफ अहमद

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा है कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार ने देश की जनता को बेतहाशा महंगाई का तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाई है। इससे आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। रसोई गैस की कीमत में वृद्धि कर महिलाओं की रसोई का खर्च बढ़ाने में भी मोदी सरकार ने देर नहीं की।

अलताफ ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से पूरे देश में ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस में बढ़ोतरी होगी। इसका असर यह होगा कि हर सामग्री की कीमतें बढ़ेगी। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार देश की जनता की जेब में डाका डाल रही है। चार राज्यों की जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और सत्ता सौंपी पर चुनाव जीतने के बाद महंगाई बढ़ाकर देश की जनता के साथ एक बार फिर बड़ा विश्वासघात किया है।

अलताफ ने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने का सिलसिला भी लगातार जारी है। केंद्र सरकार देश चलाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आम जनता को परेशानी मिल रही है। राहत देने का काम नहीं किया जा रहा है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। परेशानहाल देश की जनता अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के घमंड को तोड़ेगी।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!