Breaking News

अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर चंद्रिका चंद्राकर की नियुक्ति

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पद पर चंद्रिका चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा और प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार कटियार की सहमति से महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह द्वारा यह नियुक्ति की गई  है।

अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चंद्रिका चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, गोपाल वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, किशोर वर्मा, दिनेश वर्मा, धनेश वर्मा, केशव कश्यप, प्रमोद वर्मा, राजेश वर्मा, आशीष वर्मा, कुबेर वर्मा, सरिता वर्मा, गीता वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा के अलावा भाजपा की प्रदेश मंत्री उषा टावरी, डॉ शिव कुमार तमेर, नटवर ताम्रकार, ललित चन्द्राकर, संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, भाजपा नेता चैनसुख भट्टड़, जागेश्वर साहू, कांतिलाल जैन, पार्षद राकेश सेन, अजय तिवारी, दीपक चोपडा, गोवर्धन जायसवाल आदि शामिल हैं।

Check Also

दुर्ग : जिले में विभिन्न योजनाओं के के लिए 40.85 करोड़ रु. मंजूर

THE CG NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले की विभिन्न सिंचाई योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!