Breaking News

हरिद्वार के शिवधनुष सेतु जैसी डिजाइन में बनेगा लक्ष्मण झूला : वोरा ने अफसरों के साथ किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

  • ढाई सौ मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा बनेगा लक्ष्मण झूला
  • वोरा ने शिवनाथ पुल से इंटेकवेल तक पाथ वे का प्रस्ताव तैयार करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज लक्ष्मण झूला निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग के अफसरों के साथ शिवनाथ तट पर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के ईई सुरेश पांडे ने वोरा को बताया कि इस्टीमेट, डिजाइन आदि तैयार करने का काम किया जा रहा है। विभाग से लक्ष्मण झूले की डिजाइन आदि की स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। अगले एक साल के भीतर लक्ष्मण झूला का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर वोरा ने नदी के महमरा छोर गार्डन विकसित करने के निर्देश दिये। वोरा ने नदी के इंटेकवेल छोर से शिवनाथ पुल तक पाथ वे का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिये हैं।

शिवनाथ तट पर प्रस्तावित लक्ष्मण झूला का निर्माण करने पांच डिजाइनों पर विचार किया जा रहा है। इनमें से एक डिजाइन हरिद्वार के धनुष सेतु जैसी है।

नदी तट पर खूबसूरत गार्डन बनाया जाएगा।

आपको बता दें कि विधायक अरुण वोरा की पहल पर दुर्ग शहर को लक्ष्मण झूला की बड़ी सौगात मिली है। शिवनाथ नदी तट पर 30 करोड़ की लागत से लक्ष्मण झूला बनाने की योजना को राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। लक्ष्मण झूला का निर्माण पूरा होने पर शिवनाथ नदी का तट रमणीय पिकनिक स्थल बन जाएगा। वोरा ने कहा कि राजनांदगांव रोड पर बने शिवनाथ पुल से महमरा तट तक पूरा इलाका पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित करने की प्लानिंग की जा रही है। फिलहाल करीब 3 किलोमीटर लंबा पाथ वे तैयार करने प्रस्ताव बनाया जा रहा है। पाथवे का निर्माण होने के बाद यहां गार्डन विकसित किया जाएगा।
करीब ढाई सौ मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा होगा लक्ष्मण झूला

जल संसाधन विभाग के ईई सुरेश पांडेय ने बताया कि विधायक वोरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभागीय बजट 22-23 में शहर के लिए यह योजना शामिल की गई है। लक्ष्मण झूला करीब ढाई सौ मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा होगा। डेकोरेटिव डेक के साथ रंगीन लाइटिंग व्यवस्था के साथ लक्ष्मण झूले को बेहद आकर्षक बनाया जाएगा। इंटेकवेल के आसपास ही पार्किंग जोन भी बनाया जाएगा। महमरा छोर पर गार्डन और कैफेटेरिया के साथ फाउंटेन भी बनाया जाएगा।

Check Also

दुर्ग : जिले में विभिन्न योजनाओं के के लिए 40.85 करोड़ रु. मंजूर

THE CG NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले की विभिन्न सिंचाई योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!