Breaking News

खैरागढ़ उपचुनाव : दो राज्यों के बॉर्डर पर शराब, नगद रकम और सामग्री वितरण पर रोक लगाने सघन निगरानी

  • सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में कलेक्टर ने चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक ली
  • निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी – कलेक्टर
  • सेक्टर अधिकारियों को दिया जा रहा लगातार प्रशिक्षण
  • मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव/ सामान्य प्रेक्षक शांतनु पी. गोटमारे की उपस्थिति में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खैरागढ़ उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। सामान्य प्रेक्षक शांतनु पी. गोटमारे ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने की दिशा में सभी कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले की सीमा अन्य सीमावर्ती राज्यों मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से लगी है। ऐसे में वहां से शराब, नगद व सामग्री वितरण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतर्क रहने मॉनिटरिंग की जरूरत है। चेकपोस्ट में निरंतर निगरानी करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है। गर्मी के कारण सभी आवश्यक व्यवस्था व चिकित्सा संबंधी सुविधाएं भी होनी चाहिए।


कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। सभी सेक्टर अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट जमा कर दी है। उन्हें ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दी गई है और लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि, किसी तरह की दिक्कत न हो। मॉक पोलिंग और पीठासीन अधिकारी की डायरी लिखने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल की व्यवस्था की गई है। रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। चिकित्सा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है और एक छोटा हॉस्पिटल भी बनाया गया है। मतदान दलों को स्वास्थ्यगत के लिए चिकित्सा व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि दोनों सीमावर्ती राज्यों के बार्डर पर चेकपोस्ट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने जिले के नक्सली क्षेत्रों और चुनौतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। चुनाव के दौरान संदेहास्पद व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के मंदिर में राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। वीआईपी भ्रमण भी होते हैं। उन्होंने बार्डर सीलिंग, शेडो एरिया, नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों में वीआईपी भ्रमण के संबंध में भी चर्चा की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिन्हांकित क्षेत्रों में सघन संयुक्त अंतर्राज्यीय अभियान चलाए गए हैं। शराब, नगदी और शस्त्रों के आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

व्यय प्रेक्षक संतोष परागे ने कहा कि उडऩदस्ता और स्थैतिक निगरानी दल द्वारा त्वरित गति से कार्रवाई होना चाहिए। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में सतर्क रहते हुए जिला प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ व रिटर्निंग ऑफिसर लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढई, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!