Breaking News

परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं : गुरु रुद्र कुमार

  • लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गुरु रुद्र कुमार
  • प्रशिक्षित महिलाओं को ₹5000 का दिया गया प्रोत्साहन राशि
  • ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने महिलाओं को ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से रोजगार दिलाने का दिया आश्वासन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल के माध्यम से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं पैदा होंगी और आर्थिक विकास के तेजी से अवसर उपलब्ध होंगे। हमारे कारीगर काफी कुशल हैं और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़कर मार्केटिंग व अन्य जरूरी चीजों का प्रशिक्षण दिया जाए तो आर्थिक रूप से भी वे ज्यादा सक्षम होंगे। इस दिशा में विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। यह बातें पीएचई और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कही।

भिलाई स्थित एक निजी होटल में मास्टर कार्ड व लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन द्वारा आयोजित महिला उद्यमिता एवं प्रौद्योगिक ट्रेनिंग के बाद  अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को मंत्री गुरु रुद्र कुमार के हाथों अनुदान राशि व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। आज प्रशिक्षण प्राप्त 80 महिलाओं को 5000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में राशि प्रदान की गई। इस संस्था द्वारा अब तक 11000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनुदान राशि प्रदान की गई है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पंडवानी गायिका पद्म भूषण तीजन बाई, लीड कंसलटेंट शबाना रिजवी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं अपने जीवन में रंग भर रही है। विभाग की तरफ से समय-समय पर प्रशिक्षण देकर प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं का आत्मविश्वास देखकर ऐसा लग रहा है सरकार के साथ-साथ संस्थाएं भी समाज में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। इस दौरान मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन संस्था और कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को आश्वस्त किया कि इस संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त के बाद उन्हें ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं उपस्थित थी।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!