Breaking News

खैरागढ़ उपचुनाव : 102 साल के बुजुर्ग रामचरण सेन ने डाकमत पत्र से दिया वोट

  • मतदान देकर खुशी बयां करते हुए सभी को मतदान जागरूकता का दिया संदेश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए ग्राम दिलीपपुर निवासी 102 वर्ष के बुजुर्ग रामचरण सेन ने डाकमत पत्र के माध्यम से अपना मतदान दिया। उन्होंने मतदान देकर खुशी बयां करते हुए सभी को मतदान जागरूकता का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए मतदान दलों को भिन्न-भिन्न रूट पर रवाना किया गया था। गौरतलब है कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!