द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंनेे मुख्यमंत्री के समक्ष होलसेल कॉरीडोर परिकल्पना का प्रस्तुतिकरण दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के महासचिव अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष पिल्लेवार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, मनमोहन अग्रवाल और राम मांध्यान मौजूद थे।