- मतदान देकर खुशी बयां करते हुए सभी को मतदान जागरूकता का दिया संदेश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए ग्राम दिलीपपुर निवासी 102 वर्ष के बुजुर्ग रामचरण सेन ने डाकमत पत्र के माध्यम से अपना मतदान दिया। उन्होंने मतदान देकर खुशी बयां करते हुए सभी को मतदान जागरूकता का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए मतदान दलों को भिन्न-भिन्न रूट पर रवाना किया गया था। गौरतलब है कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
