Breaking News

विधायक-महापौर ने किया पटरीपार में विकास कार्यों का भूमिपूजन 

  • भूमिपूजन के दौरान पार्षद व नागरिकों ने विधायक, महापौर का आभार व्यक्त किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / शहर के वार्ड क्रमांक 21 हनुमान नगर में इनडोर स्टेडियम के पास सड़क सीमेंटीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। सड़क सीमेंटीकरण का कार्य 7 लाख 70 हज़ार रुपए की लागत से किया जाएगा।

इस दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वार्ड पार्षद अरुण सिंह, पार्षद अमित देवांगन, एल्डरमेन अजय गुप्ता, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, उप अभियंता पंकज साहू समेत वार्ड के नागरिक उपस्थित थे। भूमिपूजन के दौरान पार्षद और वार्ड के नागरिकों ने विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!