- महापौर के निवास और निगम कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा
द सीजी न्यूज
दुर्ग / महापौर धीरज बाकलीवाल के जन्मदिन पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दूरभाष पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक अरुण वोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि महापौर निवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। महापौर धीरज बाकलीवाल के निवास और निगम कार्यालय में जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम आयुक्त हरेश मंडावी व जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की मौजूदगी में केक काटा। दोपहर में महापौर कक्ष के सामने सैकड़ों लोग एकत्रित थे। महापौर के निगम कार्यालय पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने गर्मजोशी के साथ महापौर का स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
बधाई देने वालों में राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, सभापति राजेश यादव, क्षितिज चंद्राकर, अब्दुल गनी, राजेंद्र साहू, ऋषभ जैन, दीपक साहू, संजय कोहले, जयश्री जोशी, सत्यवती वर्मा, मनदीप सिंह भाटिया, भोला महोबिया, हमीद खोखर, शंकर ठाकुर, अनूप चंदनिया, जमुना साहू, मदन जैन, बिजेंद्र भारद्वाज, अरुण सिंह, नीता जैन, सतीश देवांगन, मनीष बघेल, नजहत परवीन, प्रेमलता साहू, श्रद्धा सोनी, ज्ञानदास बंजारे, उषा ठाकुर, संदीप वोरा, सुमीत वोरा, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, राजेश शर्मा, अजय गुप्ता, जगमोहन ढीमर, कृष्णा देवांगन, हरीश साहू, अलताफ अहमद, कुलेश्वर साहू, देवेश मिश्रा, विकास यादव अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
निगम के अधिकारियों में कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता आरके पालिया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, लेखा अधिकारी राजकमल बोरकर, मनोहर साहू, शुभम गोइर, राजू चंद्राकर सहित अन्य अधिकारीव कर्मचारियों ने महापौर को जन्मदिन की बधाई दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



