Breaking News

ब्रेकिंग : राहुल के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम : किसी भी वक्त गड्‌ढे से बाहर निकाला जा सकता है

द सीजी न्यूज 

जांजगीर चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के गड्ढे में फंसे राहुल साहू को निकालने का अभियान लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है। रेस्क्यू टीम किसी भी वक्त राहुल को निकाल सकती है। टीम को टनल बनाने का काम पूरा हो चुका है। 80 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम राहुल के करीब पहुंच गई है। राहुल को निकालने स्ट्रेचर नीचे टनल में भेजा गया है।

अब से कुछ देर अब राहुल को बोरवेल से बाहर निकाला जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। बाहर निकालने के बाद उसे सीधे अस्पताल ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मेडिकल टीम अलर्ट पर है। अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी कर ली गई है। मौके पर एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है। यहां जुटी भीड़ को हटाया जा रहा है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!