- 3 करोड़ की मांग की : मंजूरी मिलने पर वार्ड 50 में मुक्तिधाम, इंदिरा मार्केट व वार्ड 20 में ड्रेनेज निर्माण किया जाएगा
द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने पार्षदों के साथ नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान वोरा ने शहर की मूलभूत आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की। महापौर ने वार्ड 50 में मुक्तिधाम निर्माण को अत्यावश्यक बताते हुए कहा कि बोरसी भाठा वार्ड की जनता काफी समय से वार्ड के पास मुक्तिधाम की मांग कर रही है। भूमि को लेकर विवाद होने के कारण कई बार विधायक निधि से राशि देने के बाद भी कार्य नहीं कराया जा सका, अब कानूनी प्रक्रिया में वार्डवासियों की जीत हुई है। सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम के लिए 54 लाख रुपए का इस्टीमेट बनाया गया है। वोरा ने मुक्तिधाम के लिए राशि मंजूर करने की मांग की।
इसी तरह वार्ड 20 के नागरिकों को वर्षों से ड्रेनेज समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व की निगम परिषदों ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में 1.5 करोड़ से अधिक राशि के आरसीसी ड्रेन बनाए जा रहे हैं, लेकिन 64 लाख रु की अतिरिक्त आवश्यकता है। इस राशि को अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृति देने की मांग की गई। इंदिरा मार्केट पुनरुद्धार के लिए 2 करोड़ के कार्यों को सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद राशि अभी तक जारी न होने की मांग करते हुए जल्द राशि देने की मांग की। चर्चा के दौरान एमआईसी मेंबर मनदीप भाटिया, पार्षद खिलावन मटियारा, ज्ञानदास बंजारे, अमित देवांगन मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
