- वोरा के अलावा निगम कमिश्नर ने भी कई वार्डों का दौरा किया
द सीजी न्यूज
दुर्ग। शहर में आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई बारिश थमी ही नहीं। रात 10 बजे इन पंक्तियों के लिखे जाने तक 12 घंटे तक तेज बारिश लगातार हो रही है। नालियां ओवरफ्लो होकर बह रही हैं। सभी नाले उफान पर हैं। सड़कों पर कई जगहों पर एक फीट तक पानी भर चुका है। ऐसे हालात में शहर में जलभराव का जायजा लेने विधायक अरुण वोरा शाम 6 बजे से ही निकल पड़े। निगम कमिश्नर भी छाता थामे कई वार्डों में घूम घूम कर समस्या का जायजा लेते हुए निगम की टीम को पानी निकासी करने के निर्देश देते रहे।
विधायक अरुण वोरा ने पटरीपार के कैलाश नगर सहित कई निचले इलाकों का दौरा किया और निगम अमले को पानी निकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि लगातार 12 घंटे से पानी बरस रहा है। रात में भी बारिश होने पर नदी नाले उफन सकते हैं। हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम 24 घंटे मुस्तैद रहे। वोरा ने जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम को सतर्क रहकर हालात पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने भारी बारिश को देखते हुए निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ कई वार्डों का दौरा किया। जल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर वोरा ने निगम अमले को बुलाया और पानी निकासी के निर्देश दिये। महिला समृद्धि बाजार, दुर्गा चौक शंकर नगर, दादा बाड़ी दीपक नगर, बम्लेश्वरी कालोनी बोरसी, केलाबाड़ी, पद्मनाभपुर, शिक्षक नगर, कसा
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा है कि नदी-नालों के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखते हुए पानी निकासी सहित आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को तेज बारिश होने पर जलभराव इलाको में मॉनिटरिंग करने कहा गया। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखते हुए आसपास के इलाकों में पानी भरने या बाढ़ जैसे हालात होने पर तत्काल आपदा प्रबंधन की टीम पानी निकासी की व्यवस्था करे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




