Breaking News

अच्छी नींद लेने से कम होगा हार्ट अटैक का खतरा : पढ़िये जरूरी टिप्स

द सीजी न्यूज 

दिल के मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है। आजकल हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से कम उम्र के लोगों की मौत की खबरें भी मिल रही है। डॉक्टर्स का मानना है कि अच्छी नींद लेने से इन दोनों जानलेवा बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव करना होगा। हेल्दी रहने के लिए खानपान और ऐक्टिव रहना जरूरी है। स्टडी से पता चला है कि अगर अच्छी नींद ली जाए तो 70 फीसदी हार्ट अटैक और स्ट्रोक के केसेज से बचा जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल और दिमाग ठीक से काम करें, इसके लिए दिल और दिमाग तक ब्लड और ऑक्सीजन ठीक से मिलते रहना चाहिए। हेल्दी लाइफ के लिए अच्छी नींद जरूरी है। अच्छी नींद आपके शरीर को आराम देती है। ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करती है और ब्लड प्रेशर कम करती है। जब हम ठीक से नहीं सोते तो दिमाग के स्ट्रेस कंट्रोल करने वाले हिस्से में कॉर्टिसॉल हॉरमोन बढ़ता है। इससे इनफ्लेमेशन और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इससे लंबे समय तक बीमारी का रिस्क रहता है।

टिप्स

  • दिन में सोने से बचें।
  • सोते समय स्ट्रेस न लें।
  • खाना खाने के बाद टहलें।
  • रोजाना एक ही समय पर बेड पर जाएं।
  • सोने के दो घंटे पहले खाना खा लें।
  • सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!