Breaking News

मुख्यमंत्री से मिले वोरा : दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण 12 अक्टूबर को होगा

द सीजी न्यूज

शहर के दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कल 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण शीघ्र करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देते हुए कहा कि नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद अब इसे तत्काल प्रारंभ कराया जाए। वोरा के आग्रह पर सीएम ने अंडरब्रिज का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा कराने कहा है।

वोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर करीब साढ़े 14 करोड़ की लागत से तैयार दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण होने पर पटरीपार से आवागमन सुलभ होगा। पटरीपार की एक लाख आबादी के अलावा शहर के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वोरा ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान शहर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने शहर में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग भी की। शहर की सड़कों पर गड्‌ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होने सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि दुर्ग शहर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। दुर्ग शहर का चौमुखी विकास किया जाएगा।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!