द सीजी न्यूज

36 वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम ने आज पिछली बार की विजेता केरल की टीम को 1-0 से हरा दिया। 5 इनिंग तक चले इस रोमांचकारी मैच में दर्शकों की दिलचस्पी अंत तक बनी रही। छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल महिला टीम मेजबान गुजरात और केरल को हराकर अपने पूल में सबसे आगे है। कल छत्तीसगढ़ का मैच दिल्ली के साथ होगा।