- अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी
द सीजी न्यूज
दुर्ग /अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ठहरने की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने निर्देश दिये हैं।
ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को प्लानिंग करने कहा गया है। भती रैली में करीब 60 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। एन.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. के छात्र वालंटियर का काम करेंगे। कलेक्टर ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, एडिश्नल एस.पी. ग्रामीण नंद कुमार साहू, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, कर्नल एस. रमेश सेना मेडल, संचालक भर्ती निदेशक भर्ती कार्यालय रायपुर, आर. के. कुर्रे उपसंचालक ‘रोजगार’, सूबेदार मेजर शिवराम सैनी सहायक भर्ती अधिकारी, सूबेदार मेजर सतीश, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, आर.आई. पुलिस लाइन रमेश चंद्रा, आर.आई. यातायात अनिश सारथी उपस्थित रहे। बैठक में कर्नल एस. रमेश सेना मेडल द्वारा अग्निवीर भर्ती आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
