Breaking News

गुरुनानक देव ने दुनिया को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे का संदेश दिया : वोरा

  • प्रकाश पर्व पर वरिष्ठ विधायक वोरा ने गुरुद्वारा में मत्था टेका 
  • सिख समुदाय को परोसा लंगर

द सीजी न्यूज

गुरुनानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व के मौके पर वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा गुरुद्वारा कमेटी के कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर उन्होंने सभी को नानक जयंती की बधाई दी और लंगर में शामिल लोगों को लंगर परोसा। इस दौरान वोरा ने कहा कि गुरु नानक देव महान युगपुरुष थे। नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में समर्पित कर दिया। ऐसे महान युगपुरुष की शिक्षा आज सबसे ज्यादा प्रासंगिक है।

भगवान को याद करने, मेहनत से कमाई करने और उसके बाद बांट के खाने का संदेश दुनियाभर में देने वाले गुरु नानक देव की जयंती पर प्रकाश पर्व मनाया जाता है। यह उनकी शिक्षा दीक्षा का ही परिणाम है, जिसके कारण सिक्ख समाज ने पूरी दुनिया में सेवा भावना के कई अनुकरणीय उदाहरण पेश किये हैं। देश सेवा हो या मानव सेवा, सिक्ख समाज सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर दीपक साहू, मनदीप भाटिया, फत्ते भाटिया, राजू भाटिया उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!